सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में आए उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मेडिकल कालेज अस्पताल लोढ़ी सहित निजी अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की भीड़ लग गई है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोनांचल में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तन के कारण लोगों की सेहत प्रभावित हुई है। कभी धूप तो कभी बारिश के कारण लोग मौसमी बीमारियों के शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से तेज धूप निकली थी। यह भी पढ़ें- पसीने छुड़ाने लगी तीखी धूप, तपिश से हाल-बेहाल पिछले दिनों हुई बारिश के बाद शनिवार को सुबह से ही निकली तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से पसीन...