गिरडीह, फरवरी 5 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। मौसम के बदलते मिज़ाज को लेकर चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस संबंध में द्रोण हॉस्पिटल दुम्मा के निदेशक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.के के द्रोण ने बुधवार को कहा कि सर्दी से गर्मी की ओर बढ़ते मौसम में की गई छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्दी अचानक खत्म नहीं होती, इसलिए गर्म कपड़ों को एक साथ छोड़ देना नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. द्रोण के अनुसार, सुबह और शाम के समय अब भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। ऐसे में कान और गले को ढककर रखना आवश्यक है, ताकि सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण से बचा जा सके। उन्होंने खान-पान में सावधानी बरतने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इससे गले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.