वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम ने सोमवार को उम्मीद भरी करवट ली। लू-तपिश का दौर खत्म हुआ, अब मेघगर्जन-वज्रपात और तेज बारिश का माहौल बन चला है। बनारस समेत पूर्वांचल के किसानों और 15 दिनों से असहनीय गर्मी झेल रहे आम लोगों को मौसम में इसी बदलाव का इंतजार था। यह भी पढ़ें- यूपी में बस होने ही वाली है मानसून की एंट्री, झमाझम बारिश की होगी शुरुआत; लखनऊ में यलो अलर्टमौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग ने 30 जून से तीन जुलाई तक चमक-गरज के साथ बनारस एवं आसपास व्यापक रूप से तेज बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। चार जुलाई को भी बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। मानसून के अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बनारस में दस्तक देने का भी पूर्वानुमान है। यही संभावना मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने भी व्यक्त की। वहीं, मौसम से जुड़ी वेबसाइट...