मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर, संवाददाता। बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने जनजीवन को प्रभावित किया है। सोमवार की सुबह जिले के कई हिस्सों में आसमान में घना कोहरा छाया रहा, जिससे न केवल यातायात की रफ्तार थमी, बल्कि ठिठुरन ने भी दस्तक दी। दिन में धूप और सुबह-शाम की ठंड यानी तापमान में लगातार हो रहे इस उतार-चढ़ाव ने लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाला है। मौसम के इस दोहरे वार के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वर्तमान में सबसे ज्यादा मामले नजला, खांसी, जुकाम और बुखार के देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में अचानक गिरावट और फिर बढ़त के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, दूषित खान-...