कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आंधी और बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है और अगले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर रहने की संभावना है। मौसम के इस बदलाव के साथ ही पछुआ हवा का प्रभाव भी लगातार बना हुआ है, जिससे वातावरण शुष्क बना रहेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी हुई है। सुबह के समय हल्के कोहरे का असर भी देखा गया, जो धीरे-धीरे धूप निकलने के साथ खत्म हो गया।अगले 48 घंटे तक आसमान सहेगा साफमौसम विभाग के अन...