पाकुड़, अप्रैल 2 -- पाकुड़िया। पाकुड़िया प्रखंड में बुधवार की सुबह हुई रिमझिम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे, लेकिन सुबह-सुबह हुई इस हल्की बारिश ने सभी को बड़ी राहत पहुंचाई। जैसे ही बारिश की बूंदें गिरीं, वैसे ही वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम अचानक सुहाना हो गया। बारिश के बाद चली ठंडी और मंद हवाओं ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। सड़कों, गलियों और गांव के आसपास के इलाकों में हरियाली और ताजगी साफ नजर आने लगी। खेत-खलिहानों में भी बारिश का सकारात्मक असर देखने को मिला, जिससे किसानों के चेहरे पर भी संतोष झलक उठा। सुबह के समय लोग अपने घरों से बाहर निकलकर इस मनमोहक मौसम का आनंद लेते दिखे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गर्मी से मिली इस राहत को महसूस किया और मौसम...