लातेहार, मार्च 2 -- बेतला प्रतिनिधि । इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार तेजी से हुई वृद्धि ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।सुबह-शाम की सर्द हवाओं की जगह अब हल्की धूप और सामान्य तापमान ने ले ली है। यही वजह है कि कुछ दिन पहले जो लोग शॉल,स्वेटर,कोट, मफलर आदि ऊनी कपड़े पहने नजर आते थे,अब वे हल्के कपड़ों में घर से बाहर निकलने लगे हैं। नतीजतन मौसम के बदलने से न सिर्फ पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से, बल्कि गर्म कपड़ों से भी निजात मिलने लगी है।हालांकि इसबारे में बरवाडीह सीएचसी के एमपीडब्ल्यू रविकांत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम के बदलाव के दौरान लोगों को खास सजगता और सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि मौसम में बदलाव के दौरान तापमान में हमेशा उतार-चढ़ाव से लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.