उरई, मार्च 20 -- उरई/ पड़री मार्च महीने में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की नीद हराम कर दी है। शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई, हालांकि गनीमत रही की ज्यादा बारिश नहीं हुई अन्यथा फसलों में नुकसान हो सकता था। किसान ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि कटाई होने तक मौसम साफ रहे अन्यथा विगत वर्षों की भांति फसले चौपट हो सकती हैं।जिले में अधिकांश मटर, मसूर, चना की फसल की कटाई हो चुकी है लेकिन गेहूं की कटाई का काम अभी बाकी है। जनपद में सबसे अधिक रकबे में गेहूं की बुवाई की गई है। खेतों में गेहूं पककर तैयार है और किसानों को इसकी कटाई का इंतजार है लेकिन पिछले एक-दो दिन से खराब हुए मौसम के रुख को देखते हुए किसानों की नींद हराम है। शुक्रवार को ठंडी हवा चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अगर तेज बारिश हुई तो खेतों में खड़ी ...