शामली, मार्च 15 -- जनपद में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह चार बजे से हवा के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गयी। शहर में एवं जनपदभर में बारिश हुई। तेज हवा ने गेहूं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कारण बारिश के साथ हवा से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर जायेगी। कई स्थानों पर हवा चलने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गयी है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान होगा। इससे उत्पादन प्रभावित होगा। दूसरे बारिश से कई स्थानों पर सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश होती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकली, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे भी कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.