फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को मौसमी बीमारी के मरीजों की भीड़ रही। मौसम में जो उतार चढ़ाव चल रहा है उससे बड़ी संख्या में लोगों की सेहत खराब हो रही है। खांसी जुकाम के साथ सांसे फूल रही हैं। बीमारों को देखकर दवा दी गयी और बदलते मौसम को लेकर उन्हें सावधान किया गया। खान पान को लेकर विशेष तौर पर जानकारी दी गयी।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में दोपहर तक डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ 55 मरीजों को देखा। 18 मरीजों की जांच की गयी। मौसमी बीमारी के जो मरीज थे उन्हे दवा दी गयी और बचाव के तरीके बताये गये। रोशनाबाद के अस्पताल में इलाज के लिए बीमारों की भीड़ रही। मौसमी बीमारी के साथ बदन दर्द के मरीज भी थे। दोपहर तक डॉक्टर ने अपनी टीम के साथ 105मरीजों को देखा। 22 मरीजों की जांच ...