फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज में उतार चढ़ाव से बड़ी संख्या में लोगों की सेहत खराब हो रही है। खांसी, बुखार और दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टर ओपीडी में देर से बैठते हैं जिस कारण बीमारों को समय से इलाज नहीं मिल पा रहा। शनिवार को ओपीडी पहुंचे कई लोगों ने कहा लोहिया अस्पताल की व्यवस्थायें सुधर नहीं रही हैं। सुबह आठ बजे के बाद से बीमार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। पर्चा बनवाने के बाद उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि सुबह के वक्त डॉक्टर राउंड पर होते हैं इसलिए उनको बैठने में देरी हो रही है।सबसे ज्यादा मरीज इस समय फिजीशियन और चेस्ट फिजीशियन के पास पहुंच रहे हैं। कादरीगेट निवासी कुसमा ने बताया कि उन्हें तीन दिन से जुकाम के साथ बुखार आ रहा है। चलने फिरने में भी दिक्कत है। इलाज के...