मौसम ने बिगाड़ी सेहत, अनुमंडलीय अस्पताल में 30 फीसदी तक बढ़े वायरल के मरीज
अररिया, मई 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में मौसम के बदलते तेवर व गर्मी की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि प्रतिदिन करीब 300 से 350 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ गया है। अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। ओपीडी काउंटर पर पर्ची कटाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने तक लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों में सबसे अधिक संख्या वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में खराश और उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों की है। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.