बरेली, अप्रैल 6 -- बरेली, संवाददाता। बदलते मौसम ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के साथ बुखार, खांसी और त्वचा संबंधी रोग अधिक हमलावर हो गए हैं। रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में तीन हजार से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें सबसे अधिक संख्या बुखार और त्वचा रोगियों की रही।रविवार को जिले के 81 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले में 3,259 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें बुखार के 388 और 488 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों के पहुंचे। इसके अलावा जुकाम, खांसी और पेट से संबंध बीमारियों के भी रहे। इसमें काफी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। चिकित्सकों ने मरीजों को दवा देने के साथ-साथ सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके साथ ही बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.