मौसम ने बदला मिजाज, शाम में आंधी संग बारिश से गिरा तापमान
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- शाहजहांपुर। जनपद में रविवार को फिर से मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से जहां तेज धूप खिली रही वहीं दोपहर बाद मौसम का रुख बदलने लगा। लगभग तीन बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही हल्का अंधेरा सा रहा। करीब चार बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद घने काले बादल छा गए। शाम करीब पौने सात बजे से आंधी चलने लगी। इसके कारण कुछ इलाकों में लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिनभर की गर्मी के बाद शाम तक मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवा का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी पड़ा है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि हल्की बारिश को कुछ फसलों के लिए लाभकारी भी माना जा रहा है। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.