पाकुड़, अप्रैल 6 -- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। दो दिन पहले तक जहां आसमान से आग बरसती हुई तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, वहीं शनिवार से मौसम ने ठंडा और सुहाना रूप ले लिया है। अब सुबह और रात के समय हल्की-हल्की ठंडी हवा चल रही है, जिससे वातावरण काफी खुशनुमा हो गया है। खासकर देर रात और सुबह में हल्की-हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी का असर काफी कम हो गया है और लोगों को सुकून भरा एहसास मिल रहा है। इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर मजदूर वर्ग पर देखने को मिल रहा है। दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों ने इस मौसम को राहत भरा बताया है। उनका कहना है कि तेज धूप और गर्मी में काम करना काफी मुश्किल हो जाता था, लेकिन अब ठंडे मौसम और हल्की बारिश के कारण काम करने में आसानी हो रही है और शरीर को भी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.