रुडकी, अप्रैल 11 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। शनिवार को भी आसमान पर बादल छाते रहे। इसे देखते हुए किसानों ने तेजी के साथ गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों से कभी बारिश तो कभी धूप किसानों को बेहद परेशान कर रही है। कई दिन पहले भी हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को परेशान किया था। जिससे गेहूं कटाई का कार्य पिछड़ गया था। इलमचंद शर्मा व सुशील चौधरी आदि ने बताया कि अभी पिछले दो दिन से मौसम साफ है। लेकिन दिन में कई बार आसमान में बादल छा जाते हैं। जिससे किसान चिंतित हैं और खेतों से जल्द से जल्द गेहूं कटाई कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.