अररिया, सितम्बर 3 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं खेतिहर किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खासकर धान और जूट की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि किसानों को अब भी मूसलाधार बारिश की दरकार है।बुधवार को भी आसमान में छाए बादल को देखकर लग रहा था कि जिले में जोरदार बारिश होगी लेकिन समाचार लिखे जाने तक जिले के किसी भी इलाके से मूसलाधार बारिश की सूचना नहीं मिली। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से खिल उठे कटिहार के खेत, धान की फसल में लौटी नई जान बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान का पारा 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रही। मौसम विभा...