कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज,संवाददाता। शनिवार की शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। सिकंदरपुर कस्बे के साथ ही क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और फिर जमकर ओले गिरे। हालांकि इस बदले मौसम से जहां लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं किसानों के लिए यह आफत बनकर टूटी। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पकी तैयार खड़ी है। बारिश और ओले गिरने से गेहूं और सरसों आदि की फसल को काफी नुकसान पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं कई मकानों की टीन शेड उड़ गए। बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कई जगह पेड़ भी उखड़ गए। मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही रात में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की थी। हालांकि चेतावनी के बावजूद किसानों को अपनी फसल को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। इस समय जिले में गेहूं की फसल पक...