आगरा, जनवरी 27 -- मौसम के एक बार फिर करवट बदलते ही दोपहर बाद से शुरू हुई रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। मंगलवार की दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होने के कारण गलनभरी सर्दी ने लोगों को ठिठुरन का एहसास करा दिया है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक रूक-रूक कर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। शहर व कस्बों में बारिश के कारण बाजारों से लोग घरों की ओर चले गए। रिमझिम बारिश के कारण दिन के समय अधिकतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को गलनभरी सर्दी का एहसास होता रहा। हालांकि रिमझिम बारिश से गेहूं, दलहन व तिलहन की फसलों के लिए फायदेमंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...