बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। कुछ दिनों की राहत के बाद जिले में गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और हवा में बढ़ी नमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पूरे दिन लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सुबह से साफ आसमान और तीखी धूप के कारण दोपहर तक हालात और ज्यादा कठिन हो गए। शहर के रोडवेज, कंपनीबाग चौराहा, गांधीनगर, मालवीय रोड और कचहरी क्षेत्र में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप व भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर पर गमछा, टोपी और छाता लगाए नजर आए। दोपहर के समय स्कूली बच्चे भी गर्मी से परेशान दिखे। तेज गर्मी से राह...