शामली, मई 4 -- शामली। जनपद में रविवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहने के कारण लोगों को बारिश की उम्मीद बनी रही। बादलों के चलते मौसम सुहावना नजर आया और लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी में बढ़ोतरी हो गई। रविवार को दिनभर आसमान में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। काले बादलों के कारण कई बार बारिश होने की संभावना बनी, लेकिन देर शाम तक बारिश नहीं हो सकी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- रिमझिम बारिश ने उमसभरी गर्मी से दिलाई राहत दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन बीच-बीच में चल रही हवाओं ने राहत पहुंचाने का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.