हमीरपुर, फरवरी 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। मौसम में आई तब्दीली ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कल शाम से सर्द हवाओं के बहने का सिलसिला शुरू हो गया। रात में कहीं गर्जना के साथ कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हुई। इसकी वजह से दलहनी एवं तिलहनी फसलों की कटाई थम गई है। किसानों को डर है कि अगर मौसम बिगड़ा तो सिवाए नुकसान के और कुछ हाथ नहीं लगा है। हालांकि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा होगा। मुख्यालय में गुरुवार को तड़के थोड़ी देर तक तेजी से बारिश हुई। जबकि कल शाम से ही सर्द हवाओं के बहने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिन में बदली जैसा माहौल रहा। धूप भी हल्की-फुल्की निकली। देर रात कई स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। मौसम अभी भी खराब दिख रहा है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। इस मौसम में अक्सर ओलावृष्टि हो जाती है, जिससे फसलों को न...