मौसम जनित बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, ओपीडी में मरीजों की भीड़
सिद्धार्थ, जून 18 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जून माह की भीषण गर्मी, उमस और बदलते मौसम का असर अब जिले के लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी विभाग तक मरीजों की अच्छी-खासी भीड़ दिखी। अस्पताल परिसर में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही बनी रही। पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं, जबकि चिकित्सकों के कक्षों के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते मरीज नजर आए।
मौसम जनित बीमारियों की बढ़ती संख्या मेडिकल कॉलेज में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार, सर्दी-खांसी, दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मिले। तेज धूप और गर्म हवा के कारण कई लोग कमजोरी, चक्कर आने व शरीर में पानी की कमी की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं दूषित पानी और खानपान में लापरवाही से पेट सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.