मौसम खराबी के चलते बरेली आकर दिल्ली की फ्लाइट कैंसिल, कल भरेगी उड़ान
बरेली, सितम्बर 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । बारिश के चलते नवी मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट भी हुई प्रभावित रहीl नवी मुंबई की फ्लाइट आधा घंटा और दिल्ली की फ्लाइट 45 मिनट विलंब से आईl मौसम शाम को अधिक खराब होने के चलते बरेली से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट बरेली में ही कैंसिल कर दी गईl अब यह फ्लाइट रविवार को दिल्ली की उड़ान भरेगीl फ्लाइट कैंसिल होने के चलते यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ाl एयरपोर्ट पहुंचकर यात्रियों को वापस आना पड़ाl 33 यात्रियों का टिकट थाl एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया,दिल्ली की फ्लाइट आई थी लेकिन शाम को मौसम अधिक खराब हो गयाl बरेली से दिल्ली की फ्लाइट को कैंसिल किया गयाl अब बरेली से फ्लाइट रविवार को जाएगी, जो भी यात्री हैं,उनका टिकट रविवार को समायोजित किया जाएगाl कुछ ने टिकट रिफंड भी कराया हैl यह भी पढ़ें- Varanasi ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.