बगहा, मई 1 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम में परिवर्तन के कारण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में इन दिनों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते अस्पताल के लगभग सभी वार्डों में बेड फुल हैं। अस्पताल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था करके मरीजों की चिकित्सा कर रहा है। गुरुवार को आईसीयू के सभी बेड फुल थे। आईसीयू में भर्ती के लिए 14 मरीज वेटिंग में थे। अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, सांस संबंधी रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने फोर्थ फ्लोर पर बने 60 बेड के अतिरिक्त वार्ड को शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल रोड से निगम ने हटया अतिक्रमण यहां सामान्य मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है, ताकि गंभीर मरीजों के लिए अन्य वार...