मौसम को लेकर पुलिस की मुनादी, घरों में रहने की सलाह
बदायूं, मई 30 -- मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के बाद बदायूं पुलिस ने जिले भर में मुनादी कर लोगों को खराब मौसम के प्रति सतर्क किया। पुलिस ने माइक से एलान कर लोगों से बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की। साथ ही आंधी, बारिश और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। राहत आयुक्त ने जिला प्रशासन से 30 मईको स्कूल कालेज बंद रखने का आदेश दिया। शहर के साथ-साथ देहात क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने माइक से लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर भवनों से दूर रहने को कहा। यह भी पढ़ें- 31 तक मौसम का रुख रहेगा बिगड़ा साथ ही खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की गई। पुलिस प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.