मौसम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
चम्पावत, जून 12 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में मौसम हर दिन बदल रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम मनीष कुमार ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मौसम को देखते हुए कार्य योजना तैयार की गई है। लोनिवि, एनएच व अन्य विभागों को बंद सड़क खोलने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विद्युत लाइनों में आने वाली बाधा दूर करने को विद्युत विभाग सजग रहने को कहा गया है। खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामग्री का भंडारण किया गया है। बताया कि सभी सड़कों में मशीनों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.