अररिया, अप्रैल 30 -- जोकीहाट, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का सबसे बुरा असर ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़कों पर पड़ा है।

सड़कें और आवागमन प्रखंड की कई मुख्य संपर्क सड़कें और टोले-मोहल्लों की राहें कीचड़ में तब्दील हो गई है। स्थिति यह है कि इन सड़कों पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है, जिससे स्कूली बच्चे, मरीजों और बुजुर्गों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलजमाव और फिसलन के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। मौसम के इस बेरुखी ने स्थानीय बाजारों की रौनक भी छीन ली है।

बाजारों पर प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों का बाजार पहुंचना कम ...