नवादा, मई 31 -- मौसम के लगातार बदलते मिजाज के कारण नवादा का तापमान शनिवार को भी सामान्य से कम रहा। यानी सामान्य से छह डिग्री कम रहते हुए 34 डिग्री सेस्लियस अधिकतम तापमान तथा 27 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान वाले शनिवार के बाद से धीरे-धीरे मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की गति अब तक सही रहने से प्री-मानसून बारिश को लेकर एक उम्मीद बंधी हुई है। यह किसानों के लिए राहत की खबर है, लेकिन इन दिनों नौपता चल रहा है, जिसके तपने की आस भी किसानों को लगी है। हालांकि रविवार से इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बनती दिख रही हैं। यह भी पढ़ें- खूब तपेंगे नौतपा के आखिरी तीन दिन, गर्मी से ज्यादा उमस छुड़ाएगी पसीनाबारिश की संभावनाएं बीते 24 घंटों में बेहतर बारिश वाला मौसम रहा, जिसका प्रभाव शनिवार को भी दिखा। लेकिन बादल...