बागपत, अप्रैल 3 -- मौसम में का मिजाज बिगड़ना शुरू हो गया है। सुबह के समय जहां आकाश में बादल छा रहे थे, वहीं दोपहर होते-होते चटकदार धूप की वजह से गर्मी बढ़ गई थी। शाम के समय फिर मौसम में करवट बदल ली। इस अदलते-बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में फसल की सुरक्षा के लिए डटे रहे। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव होता रहा है। इस बदले हुए मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ाया हुआ है। खराब होते मौसम को देखते हुए गेहूं की कटाई को तेज कर दिया है। वहीं जितनी फसल कट गई है उसको भी सुरक्षित किया जा रहा है। कुछ जगहों पर मौसम को देखते हुए किसानों ने मशीनों से गेहूं की कटाई कराते हुए गेहूं और भूसा को स्टॉक कर दिया है। इसके अलावा बदलते मौसम को देखते हुए कुछ किसानों ने अभी गेहूं की कटाई को रोक दिया ...