अररिया, जनवरी 29 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में मौसम के बदल रहे मिजाज से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सुबह और शाम ठंड के कारण जिले वासी परेशान रहते हैं। ठंड के चलते लोग गर्म वस्त्रों में लिपटे रहते हैं। ठंड से बचने के लिए कोई अलाव का सहारा तो कोई रूम हिटर का सहारा लेते नजर आते हैं। कोहरा कम होने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिल जाती है। सुबह शाम ठंड और दिन में धूप निकलने के चलते लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों के ओपीडी में ऐसे रोगियों की संख्या नही घट रही है। ओपीडी में ज्यादातर मरीज सर्दी खांसी और बुखार आदि की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इधर पिछले कई दिनों से निकल रही धूप के बीच बुधवार को मौसम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.