अररिया, मार्च 28 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। दिन में तापमान के बढ़ते पारा से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दिन में तपिश भरी धूप लोगों के लिये आफत बन रही है, वहीं रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। तापमान में लगातार हो रहे बदलाव से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। बदलते मौसम की मार से लोग हलकान हैं। गर्मी और ठंड का असर लोगों के शरीर पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को भी दिन में धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। दोपहर के वक्त धूप की तपिश इतनी बढ़ गयी कि लोगों को घर से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में हो रहे बदलाव से जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान का यह अंतर सेहत के लि...