मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- मिर्जापुर। मौसम का मिजाज मंगलवार को अचानक बदल गया। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो जाने से दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में जरूरी कार्यों से ही लोग एहतियात के साथ घरों से बाहर निकले। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस मौसम में अबतक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम के मिजाज में परिवर्तन का असर लोगों पर साफ दिखा। बीते एक सप्ताह पूर्व बारिश से जहां तापमान सामान्य रहा। वहीं मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही तेज धूप हो जाने से लोग घरों में कूलर और पंखा के सामने बैठ गए। यह भी पढ़ें- सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, झुलसाती धूप से लोग बेहाल सुबह दस बजे के बाद तेज धूप के कारण सड़कों पर राहगीरों का आ...