हमीरपुर, मई 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। गुरुवार की रात में आसमान में बादल छाये रहने के साथ सुबह बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट हुई बारिश के बाद निकली धूप में पहली जैसी तपिश नहीं थी। मगर हवा न चलने से उमस भरी गर्मी से जनमानस बेहाल नजर आया। मौसम के मिजाज में अचानक आये परिवर्तन से जनमानस को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मगर हवा न चलने से शुक्रवार को पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आये। हालांकि सुबह 6.30 बजे हुई रिमझिम बारिश के बाद निकली धूप में दो दिन पूर्व जैसी तपिश नहीं थी। जिसके चलते सार्वजनिक स्थानों में चहल-पहल पूरे दिन दिखाई दी। यह भी पढ़ें- खिली धूप ने छुड़ाए पसीने, अब फिर झमाझम बारिश का अलर्ट शाम को यमुना पाथवे के साथ नगर पालिका के डॉ.अम्बेडकर पार्क में बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ पहुंचकर उछल कूद करते दिखे। मौसम विभाग के अ...