फरीदाबाद, सितम्बर 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में अब मौसम करवट लेने लगा है। सुबह के वक्त चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, सूरज ढलते ही तापमान सामान्य हो जाता है। चिलचिलाती धूप की वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। बदलते मौसम में डायरिया, बुखार-खांसी के मरीज अधिक बढ़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी में शुक्रवार को सुबह के समय हवा अब ठंडी होने लगी है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है। सूरज की तपिश शरीर को झुलसाती है। तेज गर्मी की वजह से लोगों को प्यास अधिक लग रही है। इसके चलते दोपहर के समय लोगों को ठंडे पेय पदार्थों की रेहड़ियों पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह के समय तेज धूप रहेगी। दिन ढलते ही तापमान 28 डिग्री तक...