नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मौसम के बदलने के साथ बदली वन्यजीवों की खुराक --सर्दी को देखते हुए वन्यजीवों की डाइट में परिवर्तन किया गया है नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में बदलते मौसम के साथ ही राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में रहने वाले वन्यजीवों की खुराक बदल गई है। वन्यजीव गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करने लगे हैं। शाकाहारी वन्यजीवों की खुराक में गुड़, गन्ना, अखरोट, मूंगफली, शहद, हल्दी जैसे उत्पाद शामिल कर दिए हैं। जबकि, मांसाहारी वन्यजीवों की खुराक बढ़ा दी है। शेर, बाघ, तेंदुआ समेत कई जानवरों को प्रतिदिन 12 किलोग्राम मांस खाने में दिया जा रहा है। ऐसे में वन्यजीवों को हाई प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भरपूर डाइट दी जा रही है। सर्दी को देखते हुए वन्यजीवों की डाइट में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा आने वाले दिनों में रहन-सहन में भी बदलाव किया जाएगा...