ललितपुर, नवम्बर 6 -- विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मौसमी बदलाव होने के साथ ही कस्बा ओर गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मचछरों की फौज न तो दिन में राहत लेने दे रही और नाही रात्रि में लोगों को चैन मिल पा रहा है। गांव में न तो फागिंग हो रही और ना ही कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। मौसम में नमी आने के कारण गांवों में इन दिनों तेजी के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। शाम तो दूर दिन एवं रात में लोगों को घरों में बैठना व सोना मुश्किल हो गया है। इनके प्रकोप के कारण लोगों की रात की नींद खराब हो रही है, वहीं घरों में बच्चों को बैठकर पढ़ने में भी परेशानी हो रही है। रात में अधिकांश लोग मच्छरदानी लगाकर सो रहे हैं। मच्छरों से राहत दिलाने के लिए ग्राम पंचायतों ने गांवों में फागिंग नहीं करायी। जिस कारण मच्छरों की फौज तैयार हो रही है। इन म...