रुडकी, मई 13 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम के बदलते मिजाज से सब्जी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश अधिक होती है तो सब्जी को भारी नुकसान होगा। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। बुधवार को लक्सर क्षेत्र के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। किसान लक्ष्मण सिंह व चंद्रपाल का कहना है कि इस समय बारिश होने से लौकी, तोरई, भिंडी, मिर्च और टमाटर जैसी सब्जी की फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खेतों में पानी रुकने और धूप नहीं निकलने से पौधों की वृद्धि प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- मौसम के बदलते मिजाज से सब्जियों में नुकसान की आशंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...