जहानाबाद, अगस्त 2 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। मौसम के बादलों वाले मिजाज और इसके बीच बार-बार निकल जाने वाली तीखी धूप जिले के लोगों को बीमार बना रहा है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की-फुल्की बारिश और इस बीच उमस तथा गर्मी के प्रभाव ने मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा दिया है। जिलेभर में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

मौसमी बीमारियों का प्रकोप मौसम के इस अलग ही मिजाज के कारण लोग न केवल बुखार बल्कि शरीर में तेज दर्द, गले में खराश और अत्यधिक कमजोरी जैसी समस्याओं से भी बुरी तरह जूझ रहे हैं। कई लोगों में सिर चकराने और डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी की शिकायतें भी आम हो गई हैं। स्थिति यह है कि जहानाबाद के सदर अस्पताल समेत जिले क...