शामली, अप्रैल 3 -- शामली। शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को दिनभर उलझन में डाले रखा। सुबह साफ आसमान के बाद अचानक बादल छाने और दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई, जबकि शाम को बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान साफ था, लेकिन कुछ ही देर में बादल छा गए। हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर बढ़ गया और लोग परेशान नजर आए। शाम करीब 5 बजे के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। करीब 6 बजे ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।दिनभर कभी गर्मी तो कभी ठंड का एहसास होने से लोग असहज रहे। चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.