मुरादाबाद, मार्च 25 -- मुरादाबाद। पिछले हफ्ते के आखिर में मौसम काफी बिगड़ा रहने के बाद अब सामान्य की तरफ बढ़ रहे तापमान के बीच एक बार फिर मौसम बिगड़ने की आहट हुई है। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार शुक्रवार को मुरादाबाद समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आसमान पर आंशिक तौर से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार जाहिर किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार देर शाम से आसमान पर बादलों की आमद होने लगेगी। जिसके चलते रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार सुबह से मौसम बिगड़ा हुआ रहने के आसार हैं। आसमान पर बादल छाए रहने और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसके चलते कुछ घंटो...