मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में इन दिनों मौसम के मिजाज में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चैत्र मास के महीने में कुदरत के दो अलग-अलग रूप आमजन को हैरान और परेशान कर रहे हैं। जहाँ सुबह के समय जिला कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आता है, वहीं सूरज चढ़ते ही गर्मी चैत्र मास (मार्च) में ज्येष्ठ (जून) के महीने जैसा अहसास कराने लगती है। बुधवार को एक्यूआई 278 रहा, वहीं तापमान भी अधिकतम 32.4 व न्यूनतम 18.1 दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह शहर में जबरदस्त कोहरा देखने को मिला। आलम यह था कि विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाइवे पर चलने वाले वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर रेंगने पर मजबूर होना पड़ा। घने कोहरे के कारण दफ्तर जाने वाले और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.