रामगढ़, मई 22 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। मौसम के तल्ख तेवर से दिन-ब-दिन आम जनजीवन बेहाल हो रहा हैं। शुक्रवार की सुबह से ही तीखी धूप लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास कराने लगी। यह भी पढ़ें- महेशपुर में पारा 42 डिग्री पार, हलक सूखेगर्मी की स्थिति दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी बढ़ती चली गई, जिससे दोपहर को आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भीषण गर्मी से परेशान लोग दोपहर को बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। पंखे व कूलर भी गर्मी के तपिस से राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जरूरी काम से जिन्हें बाहर निकलना पड़ा, वह भी सर पर गमछा बाँधकर या छाते के सहारे धूप के तपिस से बचाव का जतन करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारातापमान की जानकारी तेज धूप की...