मौसम के चलते घबराए किसान गेहूं की कटाई में जुटे
रुडकी, अप्रैल 12 -- नारसन, संवाददाता। मौसम साफ होते ही इलाके में गेहूं की कटाई का काम तेजी पकड़ने लगा है। पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण परेशान किसान अब जैसे ही मौसम सामान्य हुआ है, वे पूरी तेजी के साथ फसल समेटने में जुट गए हैं। किसान जल्द से जल्द गेहूं की कटाई पूरी कर अगली फसल की तैयारी करना चाहते हैं। इस समय करीब 90 प्रतिशत गेहूं की फसल पककर खेतों में खड़ी है। बीते सप्ताह हुई बारिश ने पहले ही फसल को नुकसान पहुंचाया था, जिसके चलते कटाई कार्य प्रभावित रहा। मौसम खराब रहने के कारण किसान खेतों में नहीं उतर पा रहे थे, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर परिवार सहित कटाई में जुट गए हैं।किसान रविंद्र सिंह, विजयपाल आदि का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह साफ रहा तो जल्द ही कटाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं बड़े किसानों ने मजदूरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.