कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- रविवार को जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौसम में बदलाव का असर इस दौरान साफ देखने को मिला। अधिकतर मरीजों में सर्दी, खांसी, सिरदर्द के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। सभी का चिकित्सकों ने इलाज करते हुए मौजूदा मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में हुआ। मेले के दौरान अस्पतालों में आने वाले मरीजों को दी जा रही चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र म्योहर, जुगराजपुर, कनैली का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से चिकित्सा व्यवस्था का हाल...