मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। मौसम में हो रहे उलटफेर का सिलसिला जारी है। इससे किसान हैरान-परेशान हैं। शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला और सुबह 10 बजे से ही आसमान में बादल छा गए, इसके साथ ही धूप-छांव का दौर शुरू हो गया। दोपहर बाद शहर समेत ग्रामीण अंचलों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम बदलने से किसानों को गेहूं, सरसों, चना, मटर, अरहर की फसलों के नुकसान का संकट मंडरा रह है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। दिन में अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च माह में मौसम परिवर्तन का लगातार क्रम जारी है। कभी तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है, तो कभी आसमान में बादलों के उमड़-घुमड़ करने से वातारण में नमी बढ़ने ठंड का अहसास होने लग जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.