फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- फर्रुखाबाद। मौसम के उतार चढ़ाव ने बीमारों की संख्या में इजाफा कर दिया है। दिन में गर्मी और रात में सर्दी से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और बदन में टूटन से प्रभावित हो रहे हैं। लोहिया अस्पताल में ही अचानक ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। फिजीशियन कक्ष में सर्वाधिक मरीजों की भीड़ हो रही है। लोहिया अस्पताल में बुधवार को सुबह से ही मरीज और तीमारदार पर्चा काउंटर पर जुटने लगे थे। सुबह दस बजे तक पर्चा काउंटर तक भीड़-भाड़ होने से धक्का मुक्की होने लगी। सभी को जल्द पर्चा बनने का इंतजार हो रहा था। मरीज जैसे ही पर्चा बनवाकर फिजीशियन कक्ष में पहुंचे तो यहां पर भी लंबी लाइन देखी गयी। इसमें खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित ज्यादा थे। बदन में टूटन और आंखों में जलन से परेशान मरीज भी लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।...