गंगापार, जून 17 -- भीषण गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में बुधवार को करीब 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्वाधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी, उल्टी और दस्त से पीड़ित रहे। सीएचसी के डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि ओपीडी में बड़ी संख्या में बुखार, खांसी और दस्त के मरीज पहुंचे। उन्होंने लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छ पानी का सेवन करें और भोजन से पहले हाथ अवश्य धोएं। यह भी पढ़ें- सीएचसी कौड़िहार में बढ़ी मरीजों की संख्या यह भी पढ़ें- वायरल मरीजों की बढ़ी संख्या, दस्त और बुखार से लोग परेशान यह भी पढ़ें- सर्दी-खांसी और पेट दर्द ने बढ़ाई मुश्किलें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...