बेगुसराय, मई 11 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। मई महीना शुरू होते ही मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कभी कड़ी धूप हो रही है तो कभी आंधी तूफान के साथ वर्षा हो रही है। मौसम के ऐसे उतार चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके झा ने बताया कि ऐसे उतार चढ़ाव वाले मौसम में वायरल बुखार का ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है। इसके अलावे सर्दी खांसी की शिकायत भी सामने आ रही है। जिसका ज्यादा प्रकोप बच्चों और अधिक आयु के लोगों में देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- मौसम के उतार चढ़ाव को लेकर बरतें सावधानी : डॉ झा उन्होंने बताया कि वायरल बुखार से निजात पाने के लिए पारासिटामोल,विटामिन, जिंक दवा की जरूरत है जो सभी जरूरी दवाएं खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्...