मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बढ़ी मरीजों की संख्या
चंदौली, जून 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप और गर्मी के साथ उमस का असर इतना अधिक है कि आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम का सीधा असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह भी पढ़ें- फिर से लोगों को बेचैन करने लगी उमस भरी गर्मीमौसम का प्रभाव नगर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही तेज धूप निकल रही है, जबकि दोपहर के समय उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में लगातार बदलाव के कारण लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.